इंग्लैंड को अश्विन-जडेजा के सामने बैजबॉल खेलने में होगी मुश्किल, पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी
England Bazball Cricket: इंग्लैंड की टीम अगले साल भारत दौरे पर आने वाली है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लिश टीम यहां आएगी। बैजबॉल क्रिकेट के कारण इंग्लैंड काफी चर्चा में है। उस समय इंग्लिश टीम का खेल देखने लायक होगा। पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इस पर एक अहम बात कही है।
नासिर हुसैन का मानना है कि बैजबॉल क्रिकेट इंग्लैंड के लिए भारत में काफी मुश्किल होगा। भारतीय टीम में अश्विन और जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने अंतिम मैच जीतकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त कर दी थी।

आईसीसी से बातचीत में नासिर हुसैन ने कहा कि बैजबॉल के लिए अगली चुनौती भारत में होगी। हर कोई जानता है कि भारत में जाकर उनकी टीम के खिलाफ खेलना सबसे बड़ी चुनौती होती है। हुसैन ने कहा कि जडेजा, अश्विन और अक्षर पटेल के खिलाफ बैजबॉल क्रिकेट काफी दिलचस्प होने वाली है।
जैक लीच को नासिर हुसैन ने इंग्लैंड का अच्छा स्पिनर माना है। उनका कहना है कि रेहान अहमद की जगह लीच आएँगे, यह अच्छी बात होगी क्योंकि इंग्लैंड में लीच ने अपना प्रदर्शन दिखाया है। हुसैन ने कहा कि भारत में जाकर आपको एक्स्ट्रा पेसर की आवश्यकता भी होगी।
गौरतलब है कि ब्रेंडन मैकलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम ने बैटिंग अप्रोच में बड़ा बदलाव किया है। बल्लेबाजी में इंग्लैंड की टीम तेज रन बनाने में भरोसा रखती है। हालांकि एशेज सीरीज में शुरुआती दो टेस्ट मैचों के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने इस रणनीति को फ्लॉप कर दिया।
इसके बाद अगले मैचों में इंग्लैंड की टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन में से दो मैच जीते। एक मुकाबला ड्रॉ समाप्त हो गया था। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने वापसी की और सीरीज भी बचा ली। ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज जीतने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।












Click it and Unblock the Notifications