नॉन स्ट्राइक पर रन आउट होते ही बल्लेबाज ने मैदान पर फेंक दिया बल्ला और ग्लव्स, वीडियो वायरल

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी ने नॉन स्ट्राइक पर रन आउट का नियम बनाया है लेकिन बल्लेबाज इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे।

Jarrod Kaye

Non-Strike Run Out Viral Video: क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी और इस खेल की ग्लोबल बॉडी आईसीसी ने नॉन स्ट्राइक छोर पर आउट को लीगल करार दिया है। पहले इस तरह के आउट को खेल भावना से जोड़ दिया जाता था। इसके बाद कई बार इस नियम को लेकर आईसीसी और एमसीसी की तरफ से बयान आये। इन सबके बाद भी बल्लेबाज इसे मानने को तैयार नहीं है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला है। बल्लेबाज ने नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट के बाद गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया।

ऑस्ट्रेलिया में क्लेरमोंट और न्यू नॉर्फोल्कके बीच मुकाबले में बल्लेबाज जैरोर्ड काय आउट हो गए थे। गेंद डालने से पहले वह क्रीज से बाहर पकड़े गए। गेंदबाज ने स्टंप्स की गिल्लियां उड़ाते हुए अपील कर डाली और अम्पायर ने आउट दे दिया। इसके बाद बल्लेबाज को काफी गुस्सा आता है। वह इस आउट को सही नहीं मानते हुए अम्पायर को काफी कुछ कहते हुए जाते हैं और अंत में जोर से बल्ला फेंक देते हैं। मैदान पर मौजूद किसी चीज को भी वह ठोकर मारते हैं। इस पूरी घटना के दौरान अम्पायर बेबस दिखाई देता है। वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया।

हालांकि मैदानों अम्पायर ने मामला तीसरे अम्पायर के पास भेज दिया। वहां से आउट का निर्णय आया। बल्लेबाज ने इसे सही नहीं मानते हुए बल्ले के अलावा हेलमेट, ग्लव्स भी मैदान पर उछाल दिए। इस तरह का बर्ताव के बारे में किसी को उम्मीद नहीं थी लेकिन जैरोर्ड ने कुछ ऐसा ही किया। हर किसी के लिए यह अजीब व्यवहार था।

एमसीसी ने नियम के बारे में साफ़ कहा है कि गेंदबाज के रिलीज पॉइंट तक बल्लेबाज को क्रीज में ही रहना होगा। अगर इससे पहले बल्लेबाज क्रीज से बाहर पाया जाता है, तो सन आउट दिया जाएगा। गेंदबाज अपना एक्शन करने के बाद अगर आउट करना है, तो इसे नॉट आउट दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा देखने को मिला है। नॉन स्ट्राइक छोर पर आउट का नियम एकदम साफ़ है लेकिन जब भी किसी बल्लेबाज को आउट किया जाता है, तो गेंदबाज को ट्रोल किया जाता है और उनकी खेल भावना पर सवाल उठाया जाता है। ऐसा काफी मौकों पर देखने को मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+