आंध्र प्रदेश में बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम की बस का एक्सीडेंट, 4 प्लेयर और कोच हुए घायल
विशाखापट्टनम, अक्टूबर 21। आंध्र प्रदेश में बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। न्यूज एजेंसी ANI की खबर के मुताबिक, विशाखापट्टनम के ज्ञानपुरम में आज सुबह महिला क्रिकेट टीम की एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में टीम की 4 प्लेयर और कोच घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद इन सभी को वडोदरा रवाना कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ौदा की महिला क्रिकेट टीम सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट का मैच खत्म कर Vizag एयरपोर्ट लौट रही थी। क्रिकेटर जिस बस में यात्रा कर रहे थे उस बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक वाले ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे, जिसकी वजह से बस की टक्कर ट्रक से हो गई। यह घटना विशाखापट्टनम में टाटीचेटलापलेम राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications