Bangladesh vs Ireland 3rd T20I: बांग्लादेश के तूफान में उड़ने से बचना चाहेगा आयरलैंड, दोनों की संभावित 11
BAN vs IRE 3rd T20I: बांग्लादेश की टीम जिस तूफानी फॉर्म में है उसको देखते हुए आयरलैंड का क्लीन स्वीप होने से बचना आसान नहीं है। क्या आयरिश टीम कर पाएगी सीरीज के अंतिम टी20 मैच में कोई उलटफेर? ऐसी हो सकती हैं प्लेइंग 11

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) और आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland Cricket Team) के बीच कल यानी 31 मार्च को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला होने जा रहा है। मेजबान देश पहले ही 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है। आयरलैंड के लिए क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट को देखते हुए जो कुछ उलटफेर की उम्मीदें थी, उसको बांग्लादेश के टॉप प्रदर्शन ने खत्म कर दिया। (Photo- Bangladesh Cricket Team Twitter)
बारिश से प्रभावित सीरीज में बांग्लादेश का तूफान
अभी तक ये सीरीज बारिश से प्रभावित रही है। बांग्लादेश ने पिछले मुकाबले में इसी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे। इस दौरान लिटन दास बांग्लादेश की ओर से सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक ठोकने वाले बल्लेबाज बने थे। दास ने ओपन करते हुए 41 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली थी। रॉनी तालुकदार, कप्तान शाकिब अल हसन और तोहिद ह्रदोय भी बल्लेबाजी में चमके थे। फिर शाकिब ने गेंदबाजी में भी पांच विकेट लेकर आयरलैंड को 125 रनों पर समेटने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
आयरलैंड इस बड़े दौरे पर एक जीत तो हासिल करना चाहेगा
जहां तक आयरलैंड की बात है तो उन्होंने इस दौरे पर काफी क्रिकेट खेला है। सबसे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई जिसको बांग्लादेश ने 2-0 से जीता। फिर टी20 सीरीज जारी है और इसके बाद 1 अप्रैल से एकमात्र टेस्ट मैच ढाका के शेरे बंग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टी20 सीरीज में कर्टिस कैम्फर के अलावा किसी मेहमान बल्लेबाज ने ढंग से बैटिंग नहीं की है।
कुल मिलाकर आयरलैंड के सामने क्लीन स्वीप से बचने की बड़ी चुनौती है तो वहीं बांग्लादेश बेहतरीन फॉर्म में निर्मम होना चाहेगा और यूरोपीय देश का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड तीसरा टी20 मैच संभावित प्लेइंग इलेवन-
बांग्लादेश: लिटन दास (विकेटकीपर), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलनी, मार्क अडायर, क्रेग यंग, ग्राहम ह्यूम, बेंजामिन व्हाइट।












Click it and Unblock the Notifications