बांग्लादेश क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरा हो सकता है रद्द, भारत के खौफ से लिया यह फैसला?
भारत के साथ तनाव के बाद पाकिस्तान सुपर लीग तो बीच में ही बंद हो गई, प्लेयर्स भी चले गए। यूएई में इवेंट कराने का प्रयास भी विफल हो गया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नुकसान भी हुआ है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक बड़ा फैसला देखने को मिला है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव समाप्त हो गया है, सीजफायर की घोषणा भी की गई है। इसके बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने का फैसला नहीं लिया है। इसकी माह बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज होनी है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सबसे पहले तो अपनी टीम को यूएई भेजेगा। वहां से टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद पाकिस्तान दौरे पर जाने की योजना है लेकिन उस सीरीज के बारे में फ़िलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से पहले उस सीरीज का होना तय था।
इससे पहले, अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि बांग्लादेश मई में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में यूएई के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलेगा। मैच 17 और 19 मई को स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से ये मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी20 मुकाबले 25 मई से 3 जून तक आयोजित होने वाले थे।
हालांकि अभी पाकिस्तान दौरे में समय है, तब तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड कोई फैसला ले सकता है क्योंकि सीजफायर के बाद स्थिति सामान्य होने वाली है। यूएई दौरे के समय पता चल जाएगा कि बीसीबी का रुख क्या है और किस तरह का निर्णय लिया जाएगा।
उधर पाकिस्तान सुपर लीग रद्द होने के बड़ा नुकसान पाकिस्तान को हुआ है। बीच में इवेंट जाने से टीमों के मालिकों का भी घाटा हुआ है। पाकिस्तान सुपर लीग के मैच अब वापस कब होंगे, इसके बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। आने वाले दिनों में शायद कोई फैसला होगा।












Click it and Unblock the Notifications