IND vs BAN: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान , इन खिलाड़ियों को मिला मौका
India vs Bangladesh 2nd Test: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पहला टेस्ट हारने के बाद टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतने की होगी।

India vs Bangladesh 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार अंदाज में जीत हासिल की। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 324 रन पर ही ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने चौथी पारी में बल्ले से दम दिखाया, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा।

भारत ने 188 रनों से जीता पहला मैच
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच 188 रनों से जीत लिया है। पांचवें दिन भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत थी, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने पहले घंटे के अंदर ही हासिल कर लिया। भारत ने पहली पारी में 404 और दूसरी पारी में 258 रन बनाकर बांग्लादेश को इस मैच में काफी पीछे धकेल दिया था। बांग्लादेश की तरफ से डेब्यू करने वाले जाकिर हसन ने चौथी पारी में शतक लगाने में सफलता हासिल की।

बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान
पहला मैच हारने के बाद अब बांग्लादेश की कोशिश दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मीरपुर के शेरे-बांग्ला स्टेडियम में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पहले मैच की तरह दूसरे मुकाबले में भी तमीम इकबाल नहीं खेल सकेंगे। वह चोट से अब तक पूरी तरह से नहीं ठीक हो सके हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार 22 दिसंबर से खेला जाएगा। भारतीय टीम अगर इस मुकाबले को जीत लेती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वह मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम
बांग्लादेश की टीम: जाकिर हसन,नजमुल हुसैन शांतो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुश्फिकुर रहीम,शाकिब अल हसन,लिटन कुमार दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालेद अहमद, नसुम अहमद, महमूदुल हसन जॉय, रेजौर रहमान राजा।

दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम
भारत की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुबमन गिल, विराट कोहली, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, सौरभ कुमार, ऋषभ पंत, सरकार भारत, जयदेव उनादकट, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव।












Click it and Unblock the Notifications