बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का टी20 सीरीज में किया क्लीन स्विप, आखिरी मैच में 16 रन से दी पटखनी

तीन टी20 मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 3-0 से हरा दिया है। ढाका में खेले तीसरे और आखिरी टी20 में आज बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 16 रन से पटखनी दे दी।

BAN vs ENG T20 series

बांग्लादेश ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का क्लीन स्विप कर दिया है। मंगलवार को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने इससे पहले बांग्लादेश को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था और अब बांग्लादेश ने उस हार का पूरा बदला लेते हुए इंग्लैंड का क्लीन स्विप कर दिया। मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 159 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी और बांग्लादेश ने 16 रन से मैच जीत लिया।

रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ मैच

बता दें कि यह मैच रोमांचक मोड़ पर जा पहुंचा था। इंग्लैंड एक समय पर इस मैच में पूरी तरह से बांग्लादेश पर हावी था, लेकिन डेथ ओवर्स में बांग्लादेशी गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वो अपनी टीम को मैच में वापस ला सके। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में न सिर्फ इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका बल्कि आखिरी 5 ओवर में 3 विकेट भी निकाले। जिस वक्त डेविड मलान और जोस बटलर की जोड़ी क्रीज पर थी तो इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित लग रही थी, लेकिन 14 वें ओवर में बटलर और मलान दोनों ही आउट हो गए। बस यही से बांग्लादेश ने मैच में वापसी कर ली थी। मुस्तफिजुर ने 14वां ओवर डाला था, जिसमें उन्होंने 2 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

आखिरी के 3 ओवरों का रोमांच था खतरनाक

मैच के आखिरी 3 ओवरों में तगड़ा रोमांच देखने को मिला। आखिरी 3 ओवरों में इंग्लैंड को जीत के लिए 36 रन की जरूरत थी। यहां से भी इंग्लैंड की जीत की आस थी, लेकिन मुस्तफिजुर ने पारी का 18वां ओवर भी शानदार किया। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। अब दो ओवरों में 31 रन की जरूरत थी। पारी का 19वां ओवर शाकिब करने आए और उन्होंने अपने इस ओवर में पहली ही गेंद पर सैम करन को आउट कर दिया। शाकिब ने इस ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिया और अब आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 27 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर हसन महमूद ने किया। उन्होंने अपने इस ओवर में 10 रन दिए और इंग्लैंड 16 रन से मैच हार गया।

लिट्टन दास बने जीत के हीरो

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। लिट्टन दास ने सबसे अधिक 57 गेंदों में 73 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया था। वहीं रॉनी तालुकदार ने 22 गेंदों में 24 रन की पारी खेली थी। शंटो ने 36 गेंदों में 47 रन की पारी खेली थी। जवाब में इंग्लैंड की तरफ से डेविड मलान ने सबसे अधइक 47 गेंदों में 53 रन की पारी खेली थी। जोस बटलर ने भी 31 गेंदों में 40 रन बनाए थे। इन दोनों को छोड़कर कोई बल्लेबाज जीत के लिए लड़ता हुआ नहीं दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+