एशिया कप में 11 साल बाद बांग्लादेश ने भारत को दी मात, खत्म किया सूखा

एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले भारत को सुपर फोर के आखिरी मैच में बांग्लादेश के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है। अहम बात यह है कि एशिया कप में भारत बांग्लादेश से 11 साल के अंतराल के बाद कोई मैच हारा है। ऐसे में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

इससे पहले 2012 में बांग्लादेश को भारत के खिलाफ एशिया कप में 5 विकेट से जीत मिली थी। उसके बाद भारत को इस मुकाबले में 6 रन से जीत मिली है। अहम बात यह है कि बांग्लादेश पहले ही एशिया कप के फाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। ऐसे में उसके लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने की लड़ाई था, जिसे टीम ने बखूबी बचाने में सफलता हासिल की।

team india

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने कई रेगुलर खिलाड़ियों को टीम में आराम दिया था। टीम की बेंच की ताकत तो परखने के लिए आज कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में पांच बदलाव किए थे। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव को मैच में आराम दिया गया था।

अपना पहला वनडे मैच खेल रहे तिलक वर्मा सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सूर्य कुमार यादव का वनडे में खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। वह सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में एक बार फिर से साफ हो गया है कि टीम में नए खिलाड़ियों का अनुभवी ना होना बड़े मैच में भारत को भारी पड़ सकता है।

जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट हासिल करने में सफलता प्राप्त की, उसे वह आगे नहीं जारी रख सके। बांग्लादेश के 4 विकेट महज 59 रन के स्कोर पर गिर गए। जिसके बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। उन्होंने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि तौहीद ह्रदोय ने 54 रन और नासुम अहमद ने 44 व मेंहदी हसन ने 29 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने 265 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि तिलक वर्मा 5 रन, केएल राहुल 19 रन, ईशान किशन 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर शुबमन गिल अकेले एक छोर संभाले रहे। उन्होंने बेहतरीन 121 रनों की पारी खेली और भारत को मैच में जिंदा रखा। लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिलने की वजह से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+