BAN vs NZ: मुश्फिकुर रहीम को हमेशा याद रहेगी ये गलती, विकेट गंवाकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, देखें Video
Bangladesh vs New Zealand, 2nd Test: क्रिकेट में आए दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाली घटनाएं देखने को मिल ही जाती है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मुशफिकुर रहीम बल्लेबाजी करने के लिए आए थे, इस दौरान उन्होंने अपना विकेट बचाने के चक्कर में ही विकेट गंवा दिया, साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड लेकर पवेलियन लौट गए।
बांग्लादेश के क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन एक दुर्लभ आउट का शिकार बने हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज को न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन के एक ओवर के दौरान गेंद को हाथ से दूर धकेलने के कारण आउट कर दिया गया। यह घटना 41वें ओवर के दौरान की है, जब चौथी गेंद पर मुशफ़क़ुर रहीम ने डिफेंड किया और फिर अपना विकेट बचाने के चक्कर में गेंद को सीधे हाथ से दूर धकेल दिया।

इस तरह आउट होने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने रहीम
अपने इस कारनामे के बाद रहीम बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्हें इस तरह से आउट किया गया। वह उन दुर्लभ क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिनमें मोहिंदर अमरनाथ, मोहसिन खान, माइकल वॉन आदि शामिल हैं, जिन्हें इस तरह से आउट किया गया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत कम क्रिकेटर गेंद संभालते समय आउट हुए हैं। रहीम 11वें खिलाड़ी बन गए जिन्हें अपने हाथों का उपयोग करने के लिए ड्रेसिंग रूम में वापस भेजा गया, जबकि गेंद डेड नहीं थी। एक दुर्लभ कारण से पवेलियन लौटने के लिए मजबूर होने से पहले रहीम ने 83 गेंदों में 35 रन बनाए थे।
सोशल मीडिया पर फैंस को हैरानी इस बात से हुई कि गेंद स्टंप्स को छू भी नहीं रही थी कि रहीम ने अपने हाथों का इस्तेमाल कर उसे दूर कर दिया। निर्णय को तीसरे अंपायर के पास भेजा गया, जिसने गेंदबाजी टीम के पक्ष में निर्णय दिया।
आउट हैंडल्ड द बॉल का नियम क्या है?
नियम ए, जब कोई भी बल्लेबाज गेंद को हैंडल करता है यदि वह जानबूझकर हाथ से गेंद को छूता है या हाथों से बल्ला नहीं पकड़ता है जब तक कि वह फील्डिर की सहमति से ऐसा नहीं करता है। नियम (बी), कोई भी बल्लेबाज इस कानून के तहत आउट है, यदि गेंद खेल के दौरान और फील्डिर की सहमति के बिना वह गेंद को किसी फील्डिर को लौटाने के लिए अपने हाथ या बल्ला न पकड़ने वाले हाथों का उपयोग करता है।
ऐसी स्थिति में बल्लेबाज कब आउट नहीं होगा?
नियम (ए) के बावजूद, एक बल्लेबाज चोट से बचने के लिए गेंद को संभालता है तो वह इस कानून के तहत आउट नहीं होगा। यह भी ध्यान रखना होगा कि आउट करने का श्रेय गेंदबाज को नहीं मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications