BAN vs PAK: पहले मैच में कौन करेगा चौके-छक्कों की बरसात? किस टीम को मिलेगी जीत! जानें संभावित प्लेइंग 11

BAN vs PAK 1st T20: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत रविवार, 20 जुलाई को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होगी। यह मुकाबला शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा। घरेलू परिस्थितियों में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि उन्होंने हाल ही में श्रीलंका को उसी की धरती पर 2-1 से हराया है। अब वे अपने घरेलू दर्शकों के सामने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत करना चाहेंगे।

पिछली बार बांग्लादेश को मिली थी हार (BAN vs PAK 1st T20)

वहीं, पाकिस्तान की टीम भी पीछे नहीं है। उन्होंने पिछले महीने ही बांग्लादेश को 3-0 से हराया था और अब विदेशी ज़मीन पर भी वही लय कायम रखने का इरादा रखेंगे। हालांकि, इस बार चुनौती थोड़ी मुश्किल होगी क्योंकि ढाका की पिच स्पिनरों को मदद देती है और बांग्लादेश को घरेलू परिस्थितियों का बेहतर अनुभव है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यहां जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।

BAN vs PAK 1

स्पिनरों को मदद देती है ढाका की पिच

ढाका की पिच आमतौर पर धीमी रहती है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज़ों को ज़्यादा मदद मिलने लगती है। शुरुआती ओवर्स में सीम मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन एक बार बैटर सेट हो जाए तो रन बनाना आसान हो जाता है। बांग्लादेश के पास कई ऐसे स्पिनर्स है जो अपने घरेलू मैदान में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

कौन हो सकता है टॉप परफ़ॉर्मर?

पाकिस्तान के युवा साइम अयूब पर नजरें रहेंगी। जो पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, गेंदबाज़ी में मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं, खासकर अपनी स्लोअर गेंदों और डेथ ओवर्स की सटीक लाइन-लेंथ के कारण जाने जाते हैं। जो भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करेगी, उसे जीतने का अधिक मौका मिल सकता है।

बांग्लादेश, संभावित प्लेइंग XI: तंजीद हसन, परवेज इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदय, जाकिर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम साकिब, शोरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

पाकिस्तान, संभावित प्लेइंग XI: साइम अयूब, खुशदिल शाह, फखर ज़मान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, अब्बास अफरीदी, सुफ़यान मुकीम, सलमान मिर्ज़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+