BAN vs NZ 2nd ODI: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज, LIVE मैच देखने का ये है तरीका?

BAN vs NZ 2nd ODI, Live Streaming: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी सोमवार (20 अप्रैल) को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेला जाएगा। कीवी टीम ने पहले मैच में 26 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आज का मैच मेजबान बांग्लादेश के लिए करो या मरो जैसा है। इस मैच को हारने पर वे अपने घर में सीरीज गंवा देंगे।

पहले मैच में न्यूजीलैंड को मिली थी जीत (BAN vs NZ 2nd ODI, Live Streaming)

पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने 248 रनों का बचाव करते हुए बांग्लादेश को 221 पर समेट दिया था। ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी, जबकि नाथन स्मिथ ने 3 सफलताएं हासिल की थीं। तौहीद हृदय (55) और लिटन दास (46) ने अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन निचले क्रम के ढहने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

BAN vs NZ 2nd ODI

लाइव मैच देखने का ये है तरीका

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि इस सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर नहीं हो रहा है। मुकाबला सुबह 10:30 बजे (IST) शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 10:00 बजे होगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जा रहा है। फैंस इसे FanCode ऐप और उनकी वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

पिच से किसे मिलेगा फायदा

ढाका की पिच अक्सर स्पिनरों की मददगार होती है, लेकिन पिछले मैच में कीवी तेज गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी है। बांग्लादेश को अगर आज जीतना है तो उनके टॉप ऑर्डर को टिककर बल्लेबाजी करनी होगी। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम की कप्तानी और ब्लेयर टिकनर की फॉर्म प्लस पॉइंट है।

बांग्लादेश टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान, सौम्या सरकार, महिदुल इस्लाम अंकोन, तनवीर इस्लाम।

न्यूजीलैंड टीम: हेनरी निकोल्स, निक केली, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडन लेनोक्स, विलियम ओ'रूर्के, आदित्य अशोक, बेन लिस्टर, डेन क्लीवर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+