BAN vs IRE: आयरलैंड ने नहीं टेके घुटने, लोरकन टकर बने टेस्ट शतक लगाने वाले देश के दूसरे बल्लेबाज

BAN vs IRE Test: आयरलैंड की टीम ने जबरदस्त लड़ाई लड़ते हुए बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में हो रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बैटिंग में शानदार वापसी का उदाहरण पेश किया।

BAN vs IRE Only Test

IRE vs BAN Test in Hindi: आयरलैंड की टीम बांग्लादेश के लंबे दौरे पर अपना एकमात्र टेस्ट मुकाबला ढाका के शेरे बंग्ला नेशनल स्टेडियम में खेल रही है जहां उन्होंने तीसरे दिन की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना लिए हैं और अपनी बढ़त को 131 रन कर दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बांग्लादेश को कल एक आसान जीत मिलनी चाहिए लेकिन आयरिश टीम के प्रयास की सराहना करनी होगी जिन्होंने इस मैच को अभी तक एकतरफा नहीं होने दिया है।

इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 214 ही रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 369 रन बनाए। जब आयरिश टीम दूसरी पारी में भी ढेर होती हुई दिखाई दे रही थी तब विकेटकीपर लोरकन टकर ने 162 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली थी और वे आयरलैंड की ओर से टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ओ'ब्रायन ने पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में शतक लगाया था।

क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच यहां पढ़ें- IPL 2023 New Stars: 4 होनहार भारतीय युवा जो बन सकते हैं भविष्य के सुपरस्टार बल्लेबाज

Recommended Video

    IPL 2023: Sanju Samson ने बताया, क्यों Ashwin को Butller की जगह Opening के लिए भेजा |वनइंडिया हिंदी

    एक समय आयरलैंड की आधी टीम 51 रनों पर पवेलियन लौट गई थी लेकिन फिर हैरी टेक्टर ने 56 रनों की पारी खेली। फिर टकर और एंडी मैकब्रिन के बीच शतकीय साझेदारी हुई। एंडी अभी भी 144 गेंदों पर 71 रन बनाकर नाबाद हैं और कल अपनी टीम की बढ़त को 200 के जितना संभव हो उतना करीब ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऐसा हुआ तो मैच में जान आ जाएगी।

    कौन हैं टकर- टकर ने पहली पारी में भी 37 रन बनाए थे। वहीं टेक्टर ने 50 रनों का योगदान दिया था। टकर की उम्र 26 साल है और वे बल्लेबाजी में बहुत ही साधारण आंकड़े रखते हैं लेकिन उनकी पारी बताती है कि उनके पास हुनर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 23.31 की औसत के साथ बल्लेबाजी की है।

    लोरकन टकर 35 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं जहां उन्होंने क्रमशः 19.88 और 20.58 के औसत से रन बनाए हैं। इससे पहले बांग्लादेश की ओर मुश्फिकर ने 126 रनों की पारी खेली थी और तैजुल इस्लाम ने 5 विकेट हासिल किए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+