IPL 2023 New Stars: 4 होनहार भारतीय युवा जो बन सकते हैं भविष्य के सुपरस्टार बल्लेबाज
IPL Upcoming Stars: आईपीएल युवाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म है और मौजूदा सीजन में भी कुछ होनहार खिलाड़ियों ने भविष्य का सुपरस्टार बनने की झलक दिखा दी है।

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में 1 सप्ताह समाप्त हो चुका है और ऐसे खिलाड़ियों ने अपनी झलक दिखानी शुरू कर दी है जो भविष्य के बड़े स्टार हो सकते हैं। यह भारत के युवा बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक टीम इंडिया में शामिल होने का सौभाग्य हासिल नहीं किया है।
लेकिन वे ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो सिलेक्टरों के दरवाजे पर उनकी खटखट बहुत तेजी से सुनाई देने वाली है। आइए देखते हैं आईपीएल के पहले सप्ताह में किन बल्लेबाजों ने ऐसी प्रतिभा दिखाई है।
1. साई सुदर्शन- गुजरात टाइटंस की खोज साईं सुदर्शन ने आईपीएल में अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं और 45.8 की औसत के साथ रन बनाए हैं। वे केवल 21 साल के हैं और चेन्नई से ताल्लुक रखते हैं। सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए मौजूदा सीजन का पहला मैच खेलते हुए ही 17 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली।
उनका असली प्रदर्शन सातवें मैच में देखने को मिला जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुआ था और वहां इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। सुदर्शन एक उभरते हुए बल्लेबाज है जिनके पास हर तरह के किताबी शॉट मौजूद है।
2. तिलक वर्मा- मुंबई इंडियंस के 20 साल के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मे इस खिलाड़ी ने अभी तक 15 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और 43.73 की औसत से बल्लेबाजी की है। तिलक पिछले सीजन की खोज थे।
इस सीजन में भी वर्मा ने पहले ही मैच में 84 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन भविष्य के बहुत बड़े स्टार बनने की ओर है।
3. प्रभसिमरन सिंह- पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग में आकर कमाल कर रहे हैं। इससे पहले वे आईपीएल के पिछले कुछ मैचों में बहुत अच्छा नहीं कर पाए थे लेकिन इस सीजन में 22 साल का यह पंजाब का बल्लेबाज काफी बेहतर दिखाई दे रहा है।

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के आठवें मुकाबले में केवल 34 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। इससे पहले मैच में भी 23 रन बना चुके हैं।
4. ध्रुव जुरेल- यहां राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रुव जुरैल का जिक्र करना होगा जिन्होंने अपने पहले ही आईपीएल मैच में एक सनसनीखेज पारी खेली उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ हारी हुई बाजी को जीतने पलटने की भरसक कोशिश की और 15 गेंदों पर नॉटआउट 32 रन बनाए।

ध्रुव इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए थे और उन्होंने मैच पर अपना अच्छा खासा इंपैक्ट छोड़ा है। भले ही राजस्थान को हार मिली है लेकिन ध्रुव आने वाले मैचों में देखने लायक चेहरा होंगे। वह उत्तर प्रदेश के आगरा से ताल्लुक रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications