BAN vs IND: अक्षर पटेल की गेंद पर कोहली ने जड़ा सॉलिड सिक्सर, बाद में मजे लेते हुए नजर आए विराट

वायरल वीडियो में विराट कोहली को अक्षर पटेल की गेंद पर एक लंबा छक्का लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कोहली बाद में अक्षर के साथ मस्ती करते हुए भी दिख रहे हैं।

Virat kohli and axar patel

टीम इंडिया कल से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज कर रही है। वनडे सीरीज में 1-2 से गंवाने के बाद भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है, इसलिए टीम के खिलाड़ी कड़ी नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। सोमवार को प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली ने लंबे-लंबे छक्के लगाने का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने अक्षर पटेल की एक गेंद पर सॉलिड सिक्सर लगाया। इसके बाद वो अक्षर के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आए।

अक्षर के साथ मस्ती करते दिखे कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली मैदान पर किस तरह मस्ती के मूड में रहते हैं, यह तो हर कोई जानता है। आईपीएल हो या फिर इंटरनेशनल मैच ग्राउंड पर विराट कोहली का अंदाज बिल्कुल जुदा है। वो टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मजाक मस्ती करते रहते हैं। ऐसा ही अंदाज उनका प्रैक्टिस सेशन में भी दिखा। कोहली की इस मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बहुत ही पावरफुल शॉट था कोहली का

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नेट सेशन में अक्षर पटेल ने कोहली को एक फ्लाइटेड डिलीवरी डाली थी, जिस पर पूर्व कप्तान ने एक बड़ा हिट लगाया। विराट का यह शॉट इतना तेज था कि वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों को नीचे झुकना पड़ा। विराट ने अपने शॉट से सभी को खुश कर दिया। इसके बाद कोहली को अक्षर पटेल को चिढ़ाते हुए देखा गया।

आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश की टीमें कल से दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आपस में भिड़ेंगी। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। टेस्ट सीरीज में विराट कोहली पर हर किसी की नजर रहेगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली को आराम दिया गया था और बांग्लादेश टूर पर ही उनकी टीम में वापसी हुई है। वनडे सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में कोहली फेल रहे थे, लेकिन आखिरी वनडे में कोहली ने शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का 72 वां शतक लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+