BAN vs IND: बांग्लादेश की हार पर बोले शाकिब अल हसन, भारत को हराने के लिए पांचों दिन अच्छा खेलना होगा

चट्टोग्राम टेस्ट के आखिरी दिन भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Shakib al hasan

BAN vs IND 1st Test भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस हार के लिए वो कोई बहाना नहीं बनाएंगे, बल्कि हार को स्वीकार करेंगे। आपको बता दें कि चट्टोग्राम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

पहली पारी में नहीं की अच्छी बल्लेबाजी- शाकिब

मैच खत्म होने के बाद शाकिब अल हसन ने कहा, "चट्टोग्राम का विकेट वास्तव में बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था, लेकिन हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की बस यही हार की वजह बनी। 5-6 महीने बाद हम टेस्ट मैच खेल रहे हैं, लेकिन इसका कोई बहाना नहीं होना चाहिए। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसका श्रेय भारत को जाता है।" आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

भारत को हराने के लिए पांचों दिन अच्छा खेलना होगा- शाकिब

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाने वाले जाकिर हसन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जाकिर ने घरेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, वो वहां भी काफी रन बना रहा था, इसलिए हमने उसे टीम में चुना था, उम्मीद है कि वो आगे भी बांग्लादेश के लिए और शतक बनाएंगे। शाकिब ने आगे कहा कि टेस्ट मैच में ऐसा नहीं चलता कि हम सिर्फ एक दिन अच्छा खेलें, बल्कि हमें पांचों दिन अच्छा प्रदर्शन करना होता है। भारत जैसी विश्व की नंबर एक टीम को हराने के लिए आपको चारों पारियों में अच्छा खेल दिखाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+