BAN vs IND 3rd ODI: भारत ने बांग्लादेश को दिया 410 रन का लक्ष्य, कोहली की सेंचुरी तो ईशान ने ठोकी डबल सेंचुरी

ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 72वें शतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 410 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दे दिया है। बांग्लादेश को जीत के लिए अब इस लक्ष्य को हासिल करना होगा।

India vs bangladesh 3rd ODI

BAN vs IND 3rd ODI बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बैटिंग करते हुए आज उच्च कोटि का प्रदर्शन किया है। ईशान किशन के दोहरे शतक और विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 72वें शतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 410 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दे दिया है। बांग्लादेश को जीत के लिए अब इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। आखिरी के 10 ओवरों में रन बनाने की रफ्तार में गिरावट आने की वजह से टीम इंडिया फिर भी कम से कम 50 रन और पीछे रह गई। कोहली, राहुल और फिर वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद रन धीमी रफ्तार से बने।

खराब शुरुआत के बाद कोहली-ईशान ने संभाला

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी आई टीम इंडिया की शुरुआत आज अच्छी नहीं रही थी। मैच के पांचवे ही ओवर में ओपनर शिखर धवन का विकेट गिर गया था। धवन के रूप में भारत को पहला झटका लगा। धवन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। धवन के साथ आज ईशान किशन पारी की शुरुआत करने आए थे। धवन के जाने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और फिर एक ऐतिहासिक साझेदारी की शुरुआत हुई। ईशान किशन और विराट कोहली ने सूझबूझ से खेलते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। शतक लगाने के बाद ईशान किशन ने अपना गियर बदला और अगले 100 रन सिर्फ 42 गेंदों में बना लिए।

सीरीज अपने नाम कर चुकी है बांग्लादेश

आपको बता दें कि तीन वनडे मैचों की सीरीज को बांग्लादेश की टीम पहले 2-0 से अपने नाम कर चुकी है, लेकिन इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जैसा प्रदर्शन किया है, उसने दोनों वनडे मैचों की हार के गम को दबा दिया है। भारतीय बल्लेबाजों ने दोनों मैचों की जान इस आखिरी वनडे में लगा दी है। ईशान और विराट की पारियों के दम पर भारत ने वनडे में छठी बार 400+ स्कोर बनाया है। भारत के अन्य बल्लेबाजों में वाशिंगटन सुंदर ने 37 और अक्षर पटेल ने 20 रन की पारी खेली। शिखर धवन और श्रेयस अय्यर 3-3 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल 8 रन ही बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+