BAN vs AFG: अफगानिस्तान ने छुड़ाये बांग्लादेश के पसीने, 10वें नंबर के बल्लेबाज ने आकर मैच जिताया
BAN vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने पहले टी20 मैच में रोमांचक जीत दर्ज की लेकिन इसके लिए उनके पसीने छूट गए। बांग्लादेश ने अंतिम ओवर में 2 विकेट से जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की टीम से मेजबान टीम को कड़ी टक्कर मिली। सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 से बढ़त ले ली है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 7 विकेट पर 154 रनों का स्कोर हासिल किया। जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने एक गेंद शेष रहते 8 विकेट पर 157 रन बनाये और मैच अपने नाम कर लिया। कम स्कोर के बाद भी अफगानिस्तान की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी हुई।

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और अफगान ओपनर हजरतुल्लाह जजई 8 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद इब्राहिमम जादरान भी 8 के निजी स्कोर पर चलते बने। करीम जनत भी 3 रन बनाकर चलते बने। गुरबाज ने योगदान देने का प्रयास किया लेकिन 16 रन बना पाए।
मुश्किल स्थिति में अफगानिस्तान को मोहम्मद नबी का सहारा मिला। उन्होंने 40 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा नजीबुल्लाह ने 23 और अजमतुल्लाह ने 33 रन बनाकर टीम को 7 विकेट पर 154 के स्कोर तक पहुंचा दिया। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की स्थिति भी खराब रही। रोनी तालुकदार ने 4 रन बनाए। उनके बाद नजमुल होसैन 14 और लिटन दास 18 रन बनाकर चलते बने। शाकिब के 19 रन पर आउट होते ही मेजबान टीम बैकफुट पर थी। इस समय तोहिद हृदोय ने मोर्चा संभाल लिया।
तोहिद हृदोय के बल्ले से 47 रनों की पारी देखने को मिली। शमीम होसैन ने 33 रन बनाए। इनके आउट होने पर मैच अंतिम ओवर तक चला गया। अंतिम दो गेंदों पर जीतने के लिए 2 रन चाहिए थे। शोरिफुल इस्लाम ने चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिला दी। अफगानिस्तान के लिए करीम जनत ने 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications