BAN vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, 8 सालों में बांग्लादेश को सीरीज हराने वाली पहली टीम बनी
BAN vs AFG: बांग्लादेश को अफगानिस्तान ने दूसरे वनडे में 142 रनों से धूल चटाकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 9 विकेट पर 331 रन बनाये। जवाब में बांग्लादेश 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। अफगानिस्तान के ओपनरों ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड भागीदारी की।

गुरबाज ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 100 गेंदों में सैकड़ा जमा दिया। जादरान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए उन्होंने 256 रनों की भागीदारी की। यह अफगानिस्तान के लिए विकेट की सबसे बड़ी भागीदारी है। गुरबाज ने शतक के बाद और आक्रामक रुख अपनाया।
गुरबाज ने 125 गेंदों में 8 छक्कों और 13 चौकों के मदद से 145 रन बनाये। जादरान ने भी धाकड़ बैटिंग करते हुए 100 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। अफगानिस्तान ने 9 विकेट पर 331 का विशाल स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर, हसन महमूद, शाकिब अल हसन और मेहदी हसन ने 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश की खराब शुरुआत रही। मोहम्मद नईम 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद नजमुल होसन 1 और लिटन दास 13 रन बनाकर चलते बने। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ। तोहिद हृदोय 16 और शाकिब अल हसन 25 रन बनाकर चलते बने। इससे टीम की स्थिति खराब हो गई।
आधी टीम पवेलियन लौटने के बाद बांग्लादेश की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मुशफिकुर रहीम ने क्रीज पर खड़े होकर रन बनाये लेकिन बड़े स्कोर के सामने इससे कुछ नहीं हुआ। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और रहीम अंतिम विकेट के रूप में 69 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह अफगानिस्तान पिछले आठ साल में बांग्लादेश में वनडे सीरीज जीतने वाली पहली टीम बन गई। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारुखी और मुजीब उर रहमान ने 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications