बाबर आज़म के साथ हो गई बड़ी गड़बड़, चले थे रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने लेकिन हो गया मज़ेदार गेम
Babar Azam: बाबर आज़म दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं, ऐसा पाकिस्तान के लोगों का मानना है। उनके आंकड़ों से बाकी बल्लेबाजों की तुलना करते रहते हैं और किंग के नाम से बुलाते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी में उनका किंग बुरी तरह फ्लॉप हो गए थे और लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा था।
पाकिस्तानी टीम पहले ही दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी और मज़ाक भी जमकर बना था। इसके बाद पीसीबी ने अगले असाइनमेंट को लेकर अपना काम शुरू कर दिया। बाबर आज़म टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक अच्छा काम करते आए हैं।

वह रोहित शर्मा का एक बड़ा कीर्तिमान तोड़ने के बेहद करीब हैं लेकिन उनके साथ ही गेम हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वजह से बाबर आज़म का सपना टूट गया और दिल के अरमां आंसुओं में बह गए। वह अब रोहित शर्मा का कीर्तिमान तोड़ने से कुछ समय पीछे चले गए हैं।
मामला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रनों से जुड़ा हुआ है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में टाइटल जीतने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद भी वह इस प्रारूप में अब भी नम्बर एक पर बने हुए हैं।
बाबर आज़म टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 159 मुकाबले खेलकर 4231 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141 के करीब रहा है। उन्होंने 5 शतक और 32 फिफ्टी जमाई है और 32 के औसत से रन बनाए हैं।
Babar Azam के आंकड़े
अब बाबर के आंकड़ों की तरफ नज़र डाली जाए, तो उन्होंने 128 मुकाबले खेलकर 4223 रन अपने नाम किये। इस दौरान बाबर आज़म के बल्ले से 3 शतकीय पारियां देखने को मिली। बाबर आज़म ने 36 बार फिफ्टी जड़ी है लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में फिसड्डी साबित हुए हैं। उनके रन 129 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। अब गेम यह हुआ है कि उनको टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है।
Babar Azam के साथ हुआ गेम
पाकिस्तानी टीम की सीरीज न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली है और वहाँ 5 टी20 खेले जाएंगे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आज़म को टीम में शामिल नहीं किया है। इस स्थिति में वह रोहित शर्मा से आगे नहीं जा पाएँगे। अब अगला मौका उनको कब मिलेगा, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications