केएल राहुल ने IPL में किया वो काम, जो कोई अन्य बल्लेबाज नहीं कर सका

नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 37 वें मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। पांच बार के चैंपियन मुंबई के खिलाफ राहुल 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए। यह इस सीजन में राहुल के बल्ले से निकला दूसरा शतक निकला। इसी के साथ राहुल ने अपने नाम आईपीएल में एक ऐसा रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है जो कोई भी अन्य बल्लेबाज अपने नाम नहीं कर सका।
यह भी पढ़ें- भारत के दो पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों ने कोहली को दी क्रिकेट से 2-3 महीने का ब्रेक लेने की सलाह

किया ये अद्भुत काम
दरअसल, राहुल का यह आईपीएल करियर का चाैथा शतक रहा। इसमें से तीन शतक उनके एक ही टीम मुंबई के खिलाफ निकले हैं। ऐसे में राहुल इकलाैते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने तीन शतक किसी एक ही टीम के खिलाफ जड़े हों। यह काफी दिलचस्प है कि केएल राहुल ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो शतक बनाए हैं और दोनों ही मौकों पर उन्होंने ठीक नाबाद 103 रन बनाए हैं।

मुंबई के खिलाफ लगे तीन शतक
केएल राहुल के नाम चार आईपीएल शतक हैं और उनमें से दो इस सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए हैं। राहुल ने अपना पहला आईपीएल शतक 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था, जबकि उनका दूसरा शतक 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आया था। तो चार में से तीन शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ आए हैं। इसके अलाना मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछली दस पारियों में केएल राहुल ने चार अर्धशतक और दो शतक बनाए हैं।
Recommended Video

फाॅर्म में दिख रहे हैं राहुल
केएल राहुल के लिए आईपीएल 2020 सबसे अच्छा रहा। राहुल ने एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 55.83 की औसत से 670 रन बनाए थे। उन्होंने उस सीजन में ऑरेंज कैप भी जीती थी। आईपीएल 2022 में भी राहुल शानदार फाॅर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अभी तक 61.33 की औसत से 368 रन बनाए हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 147.79 रहा है। ऑरेंज कैप की रेस में राहुल जोस बटलर से पीछे हैं। बटलर 7 मैचों में 491 रन बना चुके हैं। बटलर इस सीजन में अभी तक तीन शतक लगा चुके हैं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications