PAK vs USA: बाबर आज़म ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही मैच में कोहली-रोहित दोनों को पछाड़ा
USA vs PAK: बाबर आज़म ने टी20 वर्ल्ड कप में यूएस के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया। पाकिस्तानी टीम के गिरते विकेट पतन के बीच बाबर आज़म ने पारी को संभालने का काम भी किया और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
बाबर आज़म ने अपने कीर्तिमान से विराट कोहली को पछाड़ दिया। विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में फ्लॉप हो गए थे। इससे बाबर आज़म को मौका मिल गया और उन्होंने इस मौके का फायदा भी उठा लिया। बाबर आज़म अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए बाबर आजम नम्बर एक पर आ गए हैं। उन्होंने विराट कोहली (4038) को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया। विराट कोहली नम्बर दो पर है। रोहित शर्मा का नाम नम्बर तीन पर है। बाबर आज़म ने कोहली और रोहित दोनों को इस एक ही मुकाबले में पीछे छोड़ दिया।
रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 4026 रन है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में फिफ्टी जड़कर रोहित शर्मा ने बाबर आज़म को पीछे छोड़ दिया था लेकिन पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी सूझबूझ से बैटिंग करते हुए एक बार फिर से आगे जाते हुए टॉप स्थान हासिल कर लिया।
बाबर आज़म ने 44 रनों की पारी खेली। अब पाकिस्तानी कप्तान के कुल रन 4067 रन हो गए हैं। टॉस जीतकर अमेरिकी कप्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पाकिस्तानी टीम के विकेट गिरने शुरू हो गए। मोहम्मद रिजवान 9 और उस्मान खान ने 3 रन बनाए। बाबर आज़म ने गिरते विकेट पतन को रोका और 44 रन बनाए। शादाब खान ने 40 और शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन बनाए और पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 159 रनों तक पहुँचाया।












Click it and Unblock the Notifications