PAK vs AFG: शादाब खान के साथ अफगान बॉलर की हरकत देख फूटा बाबर आजम का गुस्सा, वीडियो वायरल
Shadab Khan's debatable run-out: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर अक्सर विवाद देखने को मिलता रहा है। साल 2022 एशिया कप के दौरान भी इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी। गुरुवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तानी गेंदबाज ने जिस तरीके से पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान को रन आउट किया, उससे एक काफी बवाल मचा हुआ है।
मांकडिंग का शिकार हुए खिलाड़ी: पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी शादाब खान आखिरी ओवर में मांकडिंग का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। ऐसे में शादाब को आखिरी ओवर में फजहलहक फारूकी ने पहली ही गेंद पर मांकडिंग तरीके से आउट कर दिया। शादाब खान को इस तरीके से आउट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

नसीम शाह बने मैच के हीरो: अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में आखिरी दो गेंदों पर छक्का लगातार नसीम शाह ने पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। नसीम शाह ने एक बार फिर वहीं कारानामा कर दिखाया है। नसीम शाह ने आखिरी ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच को पाकिस्तान के नाम कर दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए थे। जिसे पाकिस्तान ने एक गेंद रहते हासिल कर लिया।
कप्तान बाबर का रिएक्शन आया सामने: शादाब के आउट होने के बाद बाबर आजम काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद अफगानिस्तान टीम के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी के पास जाकर कुछ बातों का जिक्र किया। इस दौरान उनके चेहरे पर गुस्से का भाव साफतौर पर देखा जा रहा था। बाबर आजम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications