IND vs PAK: बाबर को जन्मदिन से पहले तोहफे में मिला कभी न मिटने वाला जख्म, कैसे मनाएंगे इस रिकॉर्ड की खुशी?

India vs Pakistan Match: भारत ने शनिवार को अहमदाबाद में सात विकेट से जीत के साथ वनडे विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला जारी रखा। भारत की यह कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर रिकॉर्ड 8वीं जीत थी। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी शानदार प्रदर्शन के साथ आईसीसी विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया, लेकिन जन्मदिन से कुछ घंटे पहले मिली हार को शायद ही वह कभी भुला पाएं।

दरअसल, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम हर साल 15 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस तारीख से एक दिन पहले खेला गया भारत-पाकिस्तान महामुकाबला उनके लिए कभी न भूलने वाला जख्म दे गया है, क्योंकि टीम इंडिया ने उन्हें जन्मदिन से पहले तोहफे में हार सौंप दी है।

babar azam

इस मुकाबले में भारत के गेंदबाजी अटैक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा के पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद टीम ने पाकिस्तान को 191 रन पर ढेर कर दिया। बाबर आजम (50) और मोहम्मद रिजवान (49) ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाज कुछ खास करने में असफल रहे।

भारत के लिए हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में, रोहित की धमाकेदार 86 रनों की पारी और श्रेयस अय्यर की नाबाद 53 रनों की पारी ने भारत को जीत दिलाई।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के आउट होने के बाद बाबर तीसरे नंबर पर आए। उन्होंने तेजी से आगे बढ़ते हुए भारत के खिलाफ अपनी आठवीं पारी में 57 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस स्कोर के साथ कप्तान बाबर पाकिस्तान के पहले कप्तान बन गए, जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत के खिलाफ दो अर्धशतक जड़े।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले बाबर ने साल 2021 के टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद ये उनकी दूसरी फिफ्टी है। बाबर से पहले मिस्बाह उल हक और आमिर सोहेल ने भारत के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली है। मिस्बाह ने साल 2015 के विश्व कप में फिफ्टी लगाई थी, इसके अलावा 1996 के वर्ल्ड कप में आमिर सोहेल ने भारत के खिलाफ एक मात्र अर्धशतक जड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+