Babar Azam: बाबर आज़म ने छक्कों की बारिश से जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Babar Azam 10th T20 Century: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म इस समय लंका प्रीमियर लीग के हिस्सा ले रहे हैं। वहां उनके बल्ले से धारदार बल्लेबाजी देखने को मिली है। वह इस टूर्नामेंट में कोलम्बो स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। सोमवार को गॉल ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हुए बाबर आज़म ने गदर मचा दिया।

बाबर आज़म ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमा दिया। टी20 क्रिकेट में उनके बल्ले से यह 10वां शतक आया है। आधुनिक युग में बाबर आज़म को महान बल्लेबाजों की श्रेणी में गिना जाता है और उनके आंकड़े कुछ यही कहानी दर्शाते हैं।

babar azam

कोलम्बो के लिए 104 रन की पारी खेलने वाले बाबर आज़म ने महज 59 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 गगनचुम्बी छक्के जड़े। उनकी धमाकेदार पारी के कारण ही कोलम्बो ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। कोलम्बो ने एक गेंद शेष रहते मैच जीता।

गॉल ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 188 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज टिम सेफर्ट थे। उनके बल्ले से 35 गेंदों में 54 रनों की पारी आई। शेवोन डेनियल ने भी 49 रनों की पारी खेली। लसिथ क्रूसपुले और राजपक्षे ने क्रमशः 36 और 30 रन बनाए।

जवाब में खेलते हुए कोलम्बो के लिए बाबर आज़म और पथुम निसंका ने मिलकर पहले विकेट के लिए 111 रनों की भागीदारी की। निसंका 54 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बाबर आज़म टिके रहे और सैकड़ा जड़ दिया। बाबर 104 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन कोलम्बो स्ट्राइकर्स ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने के मामले में बाबर आज़म दूसरे नम्बर पर हैं। उन्होंने अब तक कुल 10 शतक जड़े हैं। शतकों की संख्या डबल डिजिट में पहुँचाने के मामले में वह दूसरे नम्बर पर हैं। क्रिस गेल ने 22 टी20 शतक जड़े हैं। उनके बाद बाबर आजम (10) का नाम आता है। डेविड वॉर्नर और विराट कोहली के नाम 8-8 टी20 शतक हैं। बाबर आज़म टी20 में 10 शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी हैं, इस तरह उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में इतिहास रचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+