बाबर आज़म हुए फ्लॉप तो कोहली हो गए ट्रेंड, ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Virat Kohli: विराट कोहली को दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। विराट कोहली ने हर प्रारूप में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए खुद का नाम बनाया है। कोहली के फैन्स उनके हर अच्छे और बुरे समय में साथ में रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको ट्रेंड कराते हैं।

इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बाबर आज़म के साथ कोहली की तुलना होती रहती है लेकिन दोनों के आंकड़ों में बहुत अंतर है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बाबर आज़म पहली पारी के दौरान फ्लॉप हो गए। ट्विटर पर कोहली को लोगों ने ट्रेंड कराना शुरू कर दिया।

virat kohli

विराट कोहली फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। पहले टेस्ट मैच में उनके बल्ले से धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला। कोहली ने पहली पारी के दौरान 76 रनों की पारी खेली थी। फैन्स ने ट्विटर पर उनको 'वी लव यू कोहली हैश टैग से ट्रेंड कराया।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट मैच में कुछ कीर्तिमान भी बनाये। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपने 8500 रन पूरे कर दिए। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग को पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 141 रनों से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया सीरीज में आगे चल रही है और अगले मैच में जीत दर्ज कर भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। विराट कोहली के बल्ले से शतक की उम्मीद की जा सकती है, उनके फैन्स भी यही चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+