बाबर आज़म को किया सफेद गेंद टीम से बाहर, ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की मजबूत टीम घोषित

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तानी टीम अब बुलंद हौसलों के साथ विदेश टूर पर जाने वाली है सफेद गेंद सीरीज के लिए पाक टीम को ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जाना है। दोनों दौरों के लिए टीम की घोषणा की गई है।

खास बात यह है कि ज़िम्बाब्वे दौरे पर बाबर आज़म को टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। पाक टीम में युवा प्लेयर्स को रखा गया है। बाबर पर आरोप भी लगते रहे हैं कि वह ज़िम्बाब्वे जैसी छोटी टीम के खिलाफ खेलकर काफी रन बनाते आए हैं।

babar azam

पाकिस्तानी टीम का नया कप्तान मोहम्मद रिजवान को बनाया गया है। रविवार को ही इसकी घोषणा कर दी गई है लेकिन इसके कुछ घंटे पहले टीम की घोषणा कर दी गई थी। वनडे टीम में कई अनकैप्ड प्लेयर्स को शामिल किया गया है। आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह, मुहम्मद इरफ़ान खान आदि को लिया गया है। टी20 में जहाँदाद खान और सलमान आगा को पहली बार शामिल किया है।

पीसीबी का कहना है कि बाबर और शाहीन अफरीदी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है। इसी तरह मोहम्मद रिज़वान ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे में वनडे के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन जिम्बाब्वे में टी20 सीरीज से आराम दिया जाएगा।

तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया दौरा 4 से 18 नवंबर तक चलेगा, जबकि जिम्बाब्वे के बुलावायो में मैच 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक खेले जाएंगे। देखना होगा कि घरेलू सीरीज की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया में पाक का प्रदर्शन कैसा रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी

टी20 टीम: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, उस्मान खान

ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम

वनडे टीम: आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर

टी20 टीम: अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफयान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+