'अपने ही बोर्ड PCB से बगावत कर रहे हैं बाबर आजम', राशिद लतीफ ने किया 'अंदर की बात' का खुलासा

पाक कप्तान बाबर आजम के फील्डिंग ना करने के पीछे सिरदर्द कारण बताया गया था लेकिन पूर्व पाक कप्तान राशिद लतीफ का कुछ और ही कहना है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड से विरोध के तौर पर आजम ने ये कदम उठाया।

babar azam

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच विवादों में घिर गया जब कप्तान बाबर आजम ने कराची में दूसरे दिन फील्ड लेने से इंकार कर दिया। शुरुआत में समझा गया कि कप्तान बीमार होंगे इसलिए फील्डिंग नहीं करना चाहते होंगे लेकिन पूर्व पाक कप्तान राशिद लतीफ का कहना है कि बाबर ने ऐसा करके एक तरीके से अपना विरोध जताया है क्योंकि उनको एक रात पहले सुरक्षा कर्मियों ने डिनर के लिए बाहर जाने से मना कर दिया था। इसके लिए बाबर आजम फील्डिंग पर नहीं आए और मोहम्मद रिजवान को कमान संभालनी पड़ी।

लतीफ ने एक लोकल चैनल से कहा, "कल रात एक घटना हुई। मीडिया में यह बात सामने आई है, इसलिए मैं इसका खुलासा कर रहा हूं, नहीं तो मैं ऐसा नहीं करता। खिलाड़ियों को परिवार के साथ डिनर के लिए जाना था। सुरक्षाकर्मियों को के बारे में बताने की जरूरत है। अजहर अली, इमाम उल हक और बाबर आजम सहित खिलाड़ियों ने उन्हें सूचित किया था। लेकिन जब वे लॉबी में पहुंचे और कार के अंदर जाने वाले थे, तो सुरक्षाकर्मियों ने बाबर से कहा कि वह बाहर नहीं जा सकते इसलिए कोई नहीं गया।"

राशिद लतीफ का खुलासा

लतीफ ने आगे बताया कि, मुझे लगता है बाबर आजम ने विरोध के तौर पर मैदान में नहीं उतरने का फैसला किया है। मेरा कहना है कि पाक कप्तान अपनी सुरक्षा के लिए खुद के ही बोर्ड के साथ विरोध जता रहे हैं। हमें इस बात को दोबारा दोहराने से बचने की जरूरत है।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबर और सुरक्षा गार्ड के बीच गरमागरम बहस हुई थी जिसके बाद वे अपने कमरे में गए थे। पीसीबी ने अभी तक इस मामले पर एक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और विवाद को ये कहकर खत्म करने की कोशिश की कि बाबर गंभीर सिरदर्द से जूझ रहे थे जिसके कारण वह मैदान पर नहीं उतरे। हालांकि, असल वजह कुछ और ही थी। समाचार एजेंसी ने पीसीबी सूत्र के हवाले से कहा, "यह उनकी और पाकिस्तान क्रिकेट की भलाई के लिए है। बाबर बाद में आए और कप्तानी की।"

सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान काफी सख्त

पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर सुरक्षा पिछले एक साल में एक हॉट टॉपिक रहा है। पिछले सितंबर में, न्यूजीलैंड ने 'सुरक्षा चिंताओं' के कारण पहले वनडे की शुरुआत से कुछ मिनट पहले पाकिस्तान के अपने सीमित ओवरों के दौरे को कैंसिल कर दिया, जिसने न केवल पाकिस्तान क्रिकेट में हंगामा खड़ा कर दिया, बल्कि इंग्लैंड ने भी वहां जाने से मना कर दिया था। हालांकि इस साल एक बार फिर से सब सामान्य हो गया है और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें वहां की यात्रा कर चुकी हैं।

हालांकि क्रिकेट रिजल्ट के मामले में पाकिस्तान की हालत खस्ता चल रही है क्योंकि पाकिस्तान कराची में इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से वाइटवॉश कराने जा रहा है। इंग्लैंड, पहले से ही, रावलपिंडी और मुल्तान में जीत के साथ 2-0 से आगे है, उसे अब कराची में जीत के लिए 55 और चाहिए और हाथ में आठ विकेट हैं। पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 216 रन पर आउट हो गया, जिससे इंग्लैंड के सामने केवल 167 रनों का टारगेट है जिसका पीछा करते हुए अंग्रेजों ने 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। पीसीबी में एक बड़ा बदलाव अब अपेक्षित माना जा रहा है जिसके तहत रमीज राजा को बोर्ड चेयरमैन के पद से हटाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+