55 गेंद, 165 रन और 19 छक्के, DPL में आयुष बदोनी ने काटा गदर, बल्ले से मचाई गजब की तबाही
Delhi Premier League Ayush Badoni: दिल्ली प्रीमियर लीग का रोमांच जबरदस्त मोड़ पर पहुंच चुका है। शनिवार को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 308 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बदोनी ने शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया।
186 रन की साझेदारी
आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य ने दूसरे विकेट के लिए 186 रन की शानदार साझेदारी की। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने शतक बनाए। आर्य ने 50 गेंदों पर 120 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। बदोनी की पारी और भी शानदार रही, उन्होंने सिर्फ़ 55 गेंदों पर 8 चौकों और रिकॉर्ड तोड़ 19 छक्कों की मदद से 165 रन बनाए।

इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ दिल्ली ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज सार्थक रे के 13 रन के टीम स्कोर पर सिर्फ 11 रन पर आउट होने के बाद भी खराब शुरुआत के बावजूद बदोनी और आर्य ने पारी को संभाला और नॉर्थ दिल्ली के गेंदबाजों पर हावी रहे। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड नेपाल के नाम है। नेपाल ने एशियाई खेल 2023 में मंगोलिया के ख़िलाफ़ 314/3 रन बनाए थे।
एक ओवर में लगे छह छक्के
आर्य ने मनन भारद्वाज के खिलाफ एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का गजब का कारनामा भी किया। यह उपलब्धि इसलिए सराहनीय है क्योंकि कुछ ही भारतीय बल्लेबाज एक ओवर में छह छक्के लगाने में सफल रहे हैं, जिसमें युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
300 से अधिक रन
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच लीग का 23वां मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली ने शुरुआती विकेट खोने के बावजूद मौकों का पूरा फायदा उठाया। कप्तान आयुष बदोनी की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम के लिए 300 से बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। आयुष बदोनी का टी 20 पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया।












Click it and Unblock the Notifications