दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को कप्तानी से हटाया, कौन बनेगा टीम का नया कप्तान? धांसू खिलाड़ी रेस में सबसे आगे
Axar Patel: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट फैंस को सन्न कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तानी से हटाने की खबर आई है। यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि अक्षर को हाल ही में टीम इंडिया का टी20 उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट टीम को एक नई दिशा में ले जाना चाहता है। हालांकि अक्षर की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन औसत रहा था, लेकिन फ्रेंचाइजी अब एक ऐसे चेहरे की तलाश में है जो बतौर कप्तान 'लीडरशिप' का लंबा अनुभव रखता हो। अक्षर पटेल अब केवल एक खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े रहेंगे।

केएल राहुल की ताजपोशी तय?
अक्षर पटेल की जगह टीम की कमान संभालने के लिए केएल राहुल का नाम सबसे आगे चल रहा है। राहुल के पास पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी का गहरा अनुभव है, दिल्ली के लिए 'संकटमोचक' साबित हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें अपनी टीम का नया चेहरा बनाने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
टीम इंडिया में प्रमोशन, IPL में डिमोशन?
यहां अजीब इत्तेफाक देखने को मिला है, जहाँ बीसीसीआई ने शुभमन गिल को हटाकर अक्षर पटेल को टीम इंडिया का नया टी20 उप-कप्तान बनाया है, वहीं आईपीएल में उनसे कप्तानी छीन ली गई है। फैंस सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या दिल्ली कैपिटल्स का यह फैसला अक्षर के आत्मविश्वास को चोट पहुँचाएगा? हालांकि फ़िलहाल टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सिलेक्शन मीटिंग का कनेक्शन
इस बदलाव को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। एक तरफ ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी ने जोश भरा है, तो दूसरी तरफ कप्तानी के इन बदलावों ने आईपीएल की राजनीति को गरमा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications