IND vs WI: अक्षर पटेल ने धोनी और शोएब मलिक के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, जानें क्या थे वो रिकॉर्ड
पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 25। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले अक्षर पटेल ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, अक्षर पटेल ने सातवें नंबर पर आकर सफलतम रन चेज में भारत की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कल की पारी में अक्षर पटेल ने 3 चौके, जबकि 5 छक्के लगाए थे। अक्षर से पहले एमएस धोनी ने 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पारी में 3 छक्के लगाए थे।
Recommended Video

धोनी के अलावा अक्षर ने शोएब मलिक का भी रिकॉर्ड तोड़ा
अक्षर पटेल ने एमएस धोनी के अलावा पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक का भी एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, ODI में 300+ रनों के स्कोर का सफल चेज करते हुए किसी टीम की ओर से बेस्ट इंडिविजुअल स्कोर अब अक्षर पटेल के नाम हो गया है। अभी तक यह रिकॉर्ड शोएब मलिक के नाम था। शोएब मलिक ने 2005 में भारत के ही खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए वनडे में 65 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में पाकिस्तान भारत के खिलाफ सात विकेट पर 319 रन बनाकर मैच जीत गया था।

27 गेंदों में पटेल ने जड़ी हाफ सेंचुरी
रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में अक्षर पटेल की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 2 विकेट से मैच जीत लिया था। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने ऐसा कमाल किया कि वेस्टइंडीज़ की टीम देखती रह गई और भारत ने हारा हुआ मैच अपने नाम कर लिया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने सिर्फ 35 बॉल में 64 रनों की पारी खेली. इसमें उनके नाम 3 चौके, 5 छक्के शामिल रहे. अक्षर पटेल ने 182 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। अक्षर पटेल ने सिर्फ 27 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी।

छक्का मारकर दिलाई भारत को जीत
अक्षर पटेल ने दीपक हुड्डा के साथ मिलकर 33 गेंदों में 51 रन की साझेदारी कर ली थी, जिसने टीम इंडिया की जीत को पक्का कर दिया था। अक्षर पटेल की इस धमाकेदार पारी का असर ऐसा था कि भारत को आखिरी 10 ओवर में जीत के लिए 100 रनों की जरूरत थी, जो टीम इंडिया ने हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई।












Click it and Unblock the Notifications