ऑस्ट्रेलिया के 5वें प्लेयर ने छोड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी, आतंकियों से डर से नहीं जा रहे पाकिस्तान? क्या है मामला

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए यह समय अच्छा नहीं चल रहा है। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले कई खिलाड़ी बाहर हुए हैं। अलग-अलग वजहों से चार प्लेयर्स बाहर हो गए थे लेकिन अब इस लिस्ट में पांचवां नाम भी जुड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने इन प्लेयर्स के लिए रिप्लेसमेंट घोषित किये हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए अपनी फाइनल टीम की घोषणा कर दी है लेकिन इससे पहले एक प्लेयर ने खेलने से मना कर दिया और पर्सनल कारणों का हवाला दिया था। हालांकि कारण क्या है, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं दी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब परेशानी से घिरती दिखाई दे रही है।

australia team

इस स्टार खिलाड़ी का नाम मिचेल स्टार्क है। स्टार्क ने ही व्यक्तिगत कारणों से खुद को चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर कर लिया है। अब उनकी जगह रिप्लेसमेंट घोषित हुआ है। उनसे पहले पैट कमिंस, मिचेल मार्श, हेजलवुड बाहर हुए थे और स्टोइनिस ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

इस तरह ऑस्ट्रेलिया को अब स्टार प्लेयर की गैर मौजूदगी में ही खेलना पड़ेगा और टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथ में होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में बेन ड्वारसिस, जैक फ्रेजर मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, तनवीर सांघा और सीन एबोट को टीम में शामिल किया गया है। स्टीव स्मिथ के सामने बतौर कप्तान चुनौती कम नहीं होगी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में हैं ये खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारसिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा। (ट्रेवल रिजर्व: कूपर कोनोली)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+