लगातार हो रही थी संपर्क करने की कोशिश, फिर रहस्यमयी हालत में मिली शेन वॉर्न की लाश

नई दिल्ली। क्रिकेट फैन्स के लिये बेहद दुखभरी खबर आयी है, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज शेन वॉर्न का निधन हो गया है। 52 वर्षीय शेन वॉर्न दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक थे जो कि ऑस्ट्रेलिया को 1999 विश्वकप जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। शेन वॉर्न अपने करियर को अलविदा कहने के बाद फॉक्स क्रिकेट के कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा बने हुए थे और हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नेशनल कोच बनने की इच्छा भा जताई थी।

Shane Warne

रिपोर्टस के अनुसार शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उनके मौत से पहले की हालत और लाश मिलने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटे में यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दूसरे बड़े दिग्गज की मौत का मामला सामने आया है। इससे पहले मशहूर विकेटकीपर बल्लेबाज रोड मार्श का भी 74 की उम्र में निधन हो गया था।

और पढ़ें: अभी खत्म नहीं हुआ है रहाणे-पुजारा का करियर, भविष्य को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

जब नहीं हुई बात तो विला में घुसा स्टाफ

जब नहीं हुई बात तो विला में घुसा स्टाफ

फॉक्स क्रिकेट में छपी रिपोर्ट के अनुसार शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया है कि आखिरी समय में उनसे लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन न तो वो अपना फोन उठा रहे थे और न ही अन्य किसी माध्यम से जवाब दे रहे थे। वह थाइलैंड के कोह सुमी स्थित अपने विला में मौजूद थे लेकिन जब उनसे संपर्क नहीं हो सका तो स्टाफ को उन्हें देखने के लिये भेजा गया। शेन वॉर्न बेहोशी की हालत में पाये गये जिसके बाद मेडिकल स्टॉफ को उनकी जांच करने के लिये बुलाया गया, हालांकि मेडिकल स्टाफ की काफी कोशिशों की बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और वो अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

मौत के कारणों का नहीं है पता

मौत के कारणों का नहीं है पता

उल्लेखनीय है कि शेन वॉर्न की मौत के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। शेन वॉर्न के मैनेजमेंट ने उनके फैन्स और मीडिया को परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए शांति बनाये रखने की अपील की है और कहा है कि आने वाले 24 घंटों में बाकी चीजों के बारे में जानकारी दी जायेगी।

दुनिया के चहेते क्रिकेटर्स में से एक थे वॉर्न

दुनिया के चहेते क्रिकेटर्स में से एक थे वॉर्न

वॉर्नी के नाम से मशहूर इस दिग्गज स्पिनर के चाहने वाले दुनिया भर में हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक माना जाता है। वॉर्न ने 15 सालों के अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान 708 टेस्ट विकेट चटकाये और सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड में वह सिर्फ श्रीलंका के मुथैया मुरलीथरन से पीछे थे, जिनके नाम 800 टेस्ट विकेट हैं। शेन वॉर्न ने 1992 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था और जल्द ही शानदार गेंदबाजी के दम पर वो टीम के अहम सदस्य बन गये और सभी प्रारूपों में खेलने लगे। वह ऑस्ट्रेलिया के लिये 1993 से 2003 के बीच 5 बार एशेज जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+