महिला एशेज टेस्ट: रोमांचक मोड़ पर आकर ड्रा के तौर पर समाप्त हुआ मुकाबला
नई दिल्लीः महिला एशेज का एकमात्र टेस्ट मुकाबला रोमांचक ड्रा के तौर पर समाप्त हो गया है। मैच में इंग्लैंड की टीम ने अंतिम दो ओवरों में किसी तरह समय काट लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया जीत से केवल एक ही विकेट दूर था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होनी है लेकिन यह टेस्ट मैच जिस तरह से गया है उसके बाद भविष्य में और ज्यादा महिला टेस्ट मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर इंग्लैंड को 48 ओवर में 257 रन बनाने की चुनौती दी थी लेकिन इंग्लैंड ने मैच को ना केवल बचाने में कामयाबी हासिल की बल्कि वे 245 रन बनाने में भी कामयाब रहे। इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर शानदार दिखाई दे रहा था और अंग्रेज जीत की और बढ़ ही रहे थे की निचला क्रम धराशाई हो गया। मैच दोनों पक्षों में कहीं भी झुक सकता है। लेकिन आखिर में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत से वंचित रह गई।
इस मुकाबले में पहली पारी में जबरदस्त 168 रन बनाने वाली इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट्स को मैन ऑफ द मैच दिया गया। कप्तान ने अगली पारी में भी 48 रन बनाए थे।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया था और 9 विकेट पर 337 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। आर हेयन्स ने 86 और कप्तान लेनिंग ने 93 रनों की बड़ी पारियों को अंजाम दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की के ब्रंट को 60 रन देकर 5 विकेट मिले। इसके बाद इंग्लैंड की टीम 297 रन बनाकर आउट हो गई और ऐलिसा पेरी ने 57 रन देकर 3 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 216 रन बनाकर घोषित हो गया लेकिन वह यह मैच जीतने से बारीक अंतर से चूक गया। के ब्रंट ने इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में भी कमाल किया जब उन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications