IND vs AUS: पुरुषों के बाद भारतीय महिला टीम ने भी किया शर्मसार, दूसरे वनडे में मिली करारी हार

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को दोतरफा मार पड़ रही है। एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय पुरुष टीम की बुरी तरह हार के बाद महिला टीम के साथ भी ऐसा ही हुआ है। महिलाओं को ब्रिस्बेन में खेले गए एकदिवसीय मैच में पराजय का सामना करना पड़ा है। आईसीसी चैम्पियनशिप के तहत यह दूसरा मैच था।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 371 रनों का भारी स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलते हुए टीम इंडिया इस लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही। भारतीय टीम 249 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 122 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

india and australia

ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और बल्ले से गदर मचा दिया। पहले विकेट के लिए लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल ने मिलकर 130 रनों की भागीदारी की। इस बीच लिचफील्ड 60 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गईं।

इसके बाद भी मामला समाप्त नहीं हुआ। यहाँ एलिस पेरी और जॉर्जिया ने मिलकर तूफ़ान ला दिया। दोनों के बीच एक बड़ी भागीदारी हुई। जॉर्जिया ने अपना शतक पूरा कर लिया। उनके बाद पेरी ने भी अपना शतक जमा दिया। दोनों ने क्रमशः 101 और 105 रनों की पारियां खेली।

बेथ मूनी ने भी 56 रनों की धाकड़ पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 371 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत के लिए सायमा ठाकुर ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा मिन्नू मणि ने 2 विकेट अपने नाम किये। जवाब में खेलते हुए भारत ने मन्धाना का विकेट गंवा दिया। वह 9 रन बनाकर आउट हुईं।

ऋचा घोष ने 54 रन बनाए। हरमनप्रीत ने 38 और रोड्रिग्स ने 43 रन बनाए। उनके अलावा मिन्नू मणि ने नाबाद 46 रन बनाए लेकिन बड़े लक्ष्य के सामने इन रनों से कुछ नहीं होना था। टीम इंडिया 249 के कुल स्कोर पर आउट होकर मुकाबला हार गई। अन्नाबेल सदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 4 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+