IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन

India Women vs Australia Women 1st T20: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टी-20 सीरीज को जीतने का प्रयास करेगी। टीम का रिकॉर्ड भारत में शानदार रहा है।

India Women vs Australia Women

India Women vs Australia Women 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की कोशिश भारत को एक तेज तर्रार शुरुआत दिलाने की होगी। दोनों ही बल्लेबाज पहले पावरप्ले में टीम के लिए अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

फरवरी 2023 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने टॉस में कहा कि वह अपनी गेंदबाजों के जरिए से पिच से मिलने वाली शुरुआती मदद का फायदा उठाना चाहेंगी।

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना पर रहेगी नजरें

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेगी। ये दोनों ही बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से भी रनों की उम्मीद होगी। जेमिमा रोड्रिग्स के लिए साल 2022 शानदार रहा है और फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वह अपने फॉर्म को आगे भी बरकरार रखें।

दोनों टीमों में इन खिलाड़ियों को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशलेग गार्डनर, एलिस पेरी, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।

इस सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम

टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, देविका वैद्य, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर) और हरलीन देओल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+