AUS vs SA: बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेविड वॉर्नर ने लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार, वाइफ ने यूं जताया प्यार

Australia vs South Africa, 2nd Test: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में शानदार अंदाज में शतक जड़ा है।

David Warner

Australia vs South Africa, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शानदार शतक जड़ दिया है। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट डेविड वॉर्नर के लिए काफी यादगार साबित हो रहा है। वॉर्नर अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं।

शतक जड़ रचा इतिहास

शतक जड़ रचा इतिहास

अपने 100वें टेस्ट मैच में टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ डेविड वॉर्नर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अपनी इस दमदार पारी के साथ ही वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। रिकी पॉन्टिंग, बॉर्डर और वॉ ब्रदर्स के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा कारनामा करने वाले डेविड वॉर्नर पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्नर ने यह उपलब्धि हासिल की।

8 हजार का आंकड़ा भी हुआ पार

8 हजार का आंकड़ा भी हुआ पार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही वॉर्नर अपने टेस्ट करियर में 8000 या इससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर वह रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ, माइकल क्लार्क, मैथ्यू हेडन, स्टीव स्मिथ और मार्क वॉ के साथ एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। डेविड वॉर्नर की इस पारी से टीम के बाकी खिलाड़ी भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने ताली बजाकर वॉर्नर को शतक के लिए धन्यवाद किया।

खुशी से झूम उठीं पत्नी

खुशी से झूम उठीं पत्नी

डेविड वॉर्नर की वाइफ कैंडिस वार्नर भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम पहुंची हुई थीं। डेविड वॉर्नर को उनकी पत्नी कई मौकों पर सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं। पति के शतक पर एमसीजी के स्टैंड्स में बैठी उनकी पत्नी कैंडिस बेटी के साथ खुश नजर आई और उन्होंने खड़े होकर ताली भी बजाई। वॉर्नर की इस पारी की सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रशंसा की जा रही है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+