World Cup 2023: यूएई और नेपाल से भी पीछे पाकिस्तान, बाबर आजम की टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Australia vs Pakistan highlights: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का आगाज जीत के साथ किया था। नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 346 रनों का टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।

लगातार मिली हार: लगातार दो जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान की टीम जीत की लय को बरकरार नहीं रख सकी। भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम अपना अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से भी हार गई। पाकिस्तान के लिए अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

Australia vs Pakistan 1

नहीं लगाया है एक भी छक्का: पाकिस्तान की टीम ने पावरप्ले में साल 2023 के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया है। वनडे मैचों में 10 ओवर का पावरप्ले होता है और पाकिस्तान की टीम ने साल 2023 के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया है। पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाजों ने पावरप्ले में अब तक 1142 गेंद खली है। लेकिन इस दौरान उनके बनने से एक भी छक्का देखने को नहीं मिला।

पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड: नेपाल और यूएई की टीमों के नाम भी छक्के हैं। लेकिन पाकिस्तान की टीम ने एक भी छक्का नहीं लगाया है। वनडे मैचों के दौरान सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 43 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 34 तो वहीं साउथ अफ्रीका ने 19 छक्के लगाए हैं।

नेपाल-यूएई से भी पीछे पाकिस्तान: छोटी टीमों की बात करें तो यूएई ने 7 और नेपाल की टीम ने भी छह छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान एकमात्र ऐसी टीम है जिसने पावरप्ले के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया है। पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी पाकिस्तान के बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में बड़े शॉट लगाने में सफल नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+