LIVE मैच में चल रहा था कपल का रोमांस, कैमरा देख लड़के की गोद से उठी लड़की, खिलाड़ी भी हैरान
Australia vs Pakistan Couple romance video: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट को खोकर 187 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 96 रन बनाए। इस दौरान वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए।
ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत: पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम में 264 रन बनाकर सिमट गई। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 54 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दूसरी पारी में बेहद खराब रही। टीम ने 16 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड अपना खाता भी नहीं खोल सके।

लाइव मैच में रोमांस: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल स्टेडियम में एक कपल लाइव मैच के दौरान रोमांस करता हुआ नजर आया। कैमरामैन ने जब बड़ी स्क्रीन पर इस कपल को दिखाया तो लड़की लड़के की गोद से उठकर बैठ गई। इस दौरान दोनों ही अपना चेहरा छिपाते हुए दिखाई दिए।
वायरल हो रहा वीडियो: इस कपल के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। स्टेडियम में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रही है। बड़ी स्क्रीन पर खुद को देखकर यह कपल वहां मौजूद लोगों से अपनी नजर चुराते हुए दिखाई दिए। बड़ी स्क्रीन पर इस कपल का रोमांस देखकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी भी हैरान रह गए।












Click it and Unblock the Notifications