PAK vs AUS, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम! किस्मत बदलने का शानदार मौका?
Australia vs Pakistan, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 16 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ब्रिसबेन में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। आज के हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले ड्रीम टीम पर एक नजर डालते हैं, जोकि गेम चेंजर साबित हो सकती है।
दोनों टीम के बीच खेला गया पहला मैच बारिश की वजह से 7 ओवर का था। पाकिस्तान ने सात ओवर में 93 रन दिए और 64 रन ही बना सका। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

पाकिस्तान को बल्लेबाजी में करने होंगे बदलाव
ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म में वापसी से मेजबान टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। अपनी अनुभवहीन बल्लेबाजी यूनिट के साथ पाकिस्तान के सामने कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें उन्हें अगले मैच से पहले सुलझाना होगा।
Aus vs Pak, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान के दूसरे मैच की ड्रीम-11 टीम
- विकेटकीपर: जोश इंगलिस, मोहम्मद रिजवान
- बल्लेबाज: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, बाबर आजम
- ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, आरोन हार्डी
- गेंदबाज: एडम ज़म्पा, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह
- कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल
- उपकप्तान: शाहीन अफरीदी
बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच मुकाबला
इस सीरीज में मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बीच है। पाकिस्तान अपनी तेज गेंदबाज़ी पर ज्यादा निर्भर है, लेकिन सिडनी में उन्हें एक अच्छे स्पिन गेंदबाज़ की आवश्यकता होगी। ऑस्ट्रेलिया के पास इस मुकाबले में फायदा है, क्योंकि उनका आक्रामक गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों ही मजबूत हैं।
ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के घर आया नन्हा मेहमान, दूसरी बार पिता बने 'हिटमैन'
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, हसीबुल्लाह खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अराफात मिन्हास, ओमैर यूसुफ, जहांदाद खान, सुफियान मुकीम।
ऑस्ट्रेलिया टीम: मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, जोश फिलिप।












Click it and Unblock the Notifications