AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11, अभी टीम बनाएं क्योंकि सुबह 3 बजे है मुकाबला
Australia vs New Zealand Dream 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में करारी हार झेलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हो गई है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 29 फरवरी को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तरह खेली जाने वाली इस सीरीज की अहमियत दोनों ही टीमों के लिए है। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में पहले नम्बर पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसमें तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी स्थिति में सुधार लाने का प्रयास करेगी।

भारतीय समय के अनुसार यह टेस्ट मैच सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा। भारतीय फैन्स उस समय सो रहे होंगे। मुकाबले के लिए ड्रीम इलेवन बनाने वाले फैन्स के लिए यहाँ प्रिडिक्शन दिया गया है। इन खिलाड़ियों को लेकर रातोंरात किस्मत बदलने का मौका है।
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड टेस्ट ड्रीम 11 (Australia vs New Zealand Dream 11)
विकेटकीपर: एलेक्स कैरी
बल्लेबाज: केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, विल यंग
ऑल राउंडर: मिचेल सैंटनर, रचिन रविन्द्र, कैमरन ग्रीन
गेंदबाज: जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, टिम साउदी
कप्तान: विलियमसन
उपकप्तान: मार्नस लाबुशेन
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन पहले ही घोषित कर दी गई है। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ओपनर के तौर पर खेलते हुए नज़र आने वाले हैं। कीवी टीम में केन विलियमसन की बड़ी भूमिका रहने वाली है। उनकी फॉर्म भी इस समय धाकड़ है।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11
स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11
टॉम लैथम, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, हेनरी निकोल्स, मैट हेनरी, टिम साउदी (कप्तान), विलियम ओ'रूर्के












Click it and Unblock the Notifications