IND vs AUS: विराट कोहली के साथ दूसरे टेस्ट में ये क्या हुआ? एक नहीं दो-दो बार लौटना पड़ा पवेलियन

Australia vs India, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प घटना घटी। जब विराट कोहली बैटिंग के लिए मैदान पर आए तो लेकिन वे अचानक वापस लौट गए। दरअसल, केएल राहुल के आउट होने के बाद उन्हें बैटिंग करनी थी, लेकिन जैसे ही विराट कोहली क्रीज पर आए, उन्हें महसूस हुआ कि पिच पर उनका बैटिंग टाइम नहीं आया है। इस कारण उन्होंने वापस लौटने का फैसला लिया।

खाता भी नहीं खोल सके यशस्वी जयसवाल

केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ओपनिंग के लिए आए थे, लेकिन यशस्वी जीरो पर आउट हो गए, जो एक बड़ा झटका था। इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई जिसमें दोनों ने मिलकर अर्धशतक का आंकड़ा पार किया। हालांकि, राहुल 37 रन बनाकर आउट हो गए। जब उन्हें पहली बार आउट होने का खतरा था, तब गेंदबाज बोलैंड की नो बॉल ने उन्हें बचा लिया।

Australia 1

कोहली को वापस लौटना पड़ा पवेलियन

इसने राहुल को एक और मौका दिया। लेकिन वह इस पारी को बड़ा नहीं बना सके। इस बीच, विराट कोहली बैटिंग के लिए मैदान पर आने ही वाले थे, लेकिन जब यह पता चला कि बोलैंड की गेंद नो बॉल थी, तो कोहली को वापस पवेलियन लौटना पड़ा, क्योंकि नो बॉल के कारण बल्लेबाज को नया जीवन मिल गया था। लेकिन बाद में कोहली को बल्लेबाजी करने आना पड़ा।

सिर्फ 7 रन बनाकर लौटे कोहली

कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए। लेकिन वो सिर्फ 8 गेंदों में 1 चौके की मदद से 7 रन बना सके और जल्दी आउट हो गए। इस तरह कोहली को एक नहीं बल्कि दो-दो बार पवेलियन लौटना पड़ा। इसके अलावा केएल राहुल ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाए। शुभमन गिल भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 31 रन बनाकर आउट हो गए उन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+