दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम 180 रन पर सिमटी, नीतीश कुमार रेड्डी ने बचाई टीम की लाज

Australia vs India 2nd Test Day 1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन भारत की पूरी टीम महज 180 रनों पर आल आउट हो गई। पिंक बॉल के साथ खेले जाने वाला डे नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

नीतीश रेड्डी ने बचाई टीम की लाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की ओर से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 37 रन बनाए। इस संघर्षपूर्ण पारी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का कड़ा सामना करना पड़ा, जिनमें मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क का यह टेस्ट करियर का 15वां फाइव विकेट हॉल था।

Australia 1

बल्लेबाजों ने किया निराश

पहले चायकाल तक भारत ने 82 रन बनाए, लेकिन चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद दूसरा सेशन खत्म होने से पहले भारतीय टीम ऑल आउट हो गई। भारत को मैच की शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा जब पहले ओवर में स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने पारी को संभाला और टीम इंडिया को मुश्किल से उबारा। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 69 रन तक पहुंचने तक सिर्फ एक विकेट गंवाया।

जल्दी-जल्दी गिरे विकेट

हालांकि, इसके बाद 12 रन के भीतर भारत ने तीन और महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। केएल राहुल 37 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि विराट कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल भी 31 रन बना कर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए, और उन्हें स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा।

नीतीश रेड्डी 42 रन बनाकर आउट

ऋषभ पंत ने 21 रन बनाए, लेकिन पैट कमिंस ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद, रविचंद्रन अश्विन ने नीतीश रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की, लेकिन मिचेल स्टार्क ने अश्विन को भी आउट किया, जो 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर, हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। अंत में, नीतीश रेड्डी 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 54 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+