'ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत है, लेकिन भारत ही उसे हरा सकता है', सेमीफाइनल से पहले बोलीं ऋचा घोष

महिला टी20 विश्व कप में गुरुवार को भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से है। इस मैच से पहले ऋचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दे दी है।

Richa Ghosh

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा तो नहीं है, लेकिन हमारी लड़कियां आत्मविश्वास से लबरेज हैं कि सेमीफाइनल में वो कंगारूओं को जरूर मात देंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल मैच गुरुवार को केपटाउन में खेला जाएगा। इस बड़े मैच से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दे दी है।

'हम ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे'

सेमीफाइनल मैच की पूर्वसंध्या पर ऋचा घोष ने कहा है कि हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक गेम खेलेंगे और हम इस बड़े मुकाबले से पहले बिल्कुल भी दबाव में नहीं हैं। ऋचा घोष ने कहा कि हमारी टीम ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश करेगी। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। लीग राउंड में ऑस्ट्रेलिया की टीम चारों मैच जीती है और यह टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले ऋचा घोष ने कहा है कि टूर्नामेंट की फेवरेट टीम मजबूत जरूर है, लेकिन भारत ही उसे हरा सकता है।

क्या कहा है ऋचा घोष ने ?

सेमीफाइनल मैच की पूर्वसंध्या पर ऋचा घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, "हम ऑस्ट्रेलिया को हरा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि हम उन्हें हरा नहीं सकते क्योंकि हमने भारत में पिछली सीरीज़ में ऐसा किया था और हमने पहले भी ऐसा किया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है पर हम उन्हें हरा सकते हैं।" ऋचा घोष ने आगे कहा कि कल के मैच के लिए हम मानसिक रूप से खुद को मजबूत कर रहे हैं, क्योंकि कल गेम में जो मानसिक रूप से मजबूत होगा, वही मैच जीतेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का प्रदर्शन

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं है। पिछले 3 साल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 3 बार हराया है। ऑस्ट्रेलिया वीमेंस क्रिकेट में एक मजबूत टीम है। ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ दो टीमों ने हराया है और भारत उसमें से एक है। 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+