IPL के बाद इस सीरीज में होगी चौके-छक्कों की बरसात, खतरनाक टीम का हो गया ऐलान
Australia squad for West Indies T20 Series: 3 जून को आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी की टीम ने अपने नाम किया। आरसीबी को ट्रॉफी दिलाने में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का बड़ा योगदान रहा। जोश हेजलवुड आरसीबी के लिए इस सीजन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। वहीं प्लेऑफ से बाहर होने वाले लखनऊ की टीम के लिए मिचेल मार्श ने सबसे अधिक रन बनाने का काम किया।
आईपीएल 2025 के बाद होगा ये टी-20 सीरीज (Australia squad for West Indies T20 Series)
आईपीएल 2025 के बाद मिचेल मार्श और जोश हेजलवुड एक बार फिर अपना दमखम दिखाने को बेताब हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा है। आईपीएल के बाद अब इस टी-20 सीरीज में चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। मिचेल मार्श को एक बार फिर टी-20 टीम की कमान सौंपी गई है।

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी को मौका
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस जुलाई में कैरेबियाई दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले और आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले मिशेल ओवेन को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि कई टेस्ट खिलाड़ियों को दौरे के लिए आराम दिया गया है।
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ IPL ट्रॉफी जीतने के बाद जोश हेजलवुड टी20 टीम में वापस आ गए हैं। इस बीच जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और कैमरन ग्रीन ही एकमात्र टेस्ट खिलाड़ी हैं जो टी20 लेग के लिए बने हुए हैं। खातौर पर ग्रीन पिछले साल के अंत में पीठ की सर्जरी के बाद ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल टीम में वापसी करेंगे। इस साल की शुरुआत में वनडे से संन्यास लेने वाले मार्कस स्टोइनिस टीम से अनुपस्थित हैं। ग्लेन मैक्सवेल को भी सीरीज के लिए शामिल किया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जेम्पा।












Click it and Unblock the Notifications