AUS vs WI: टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Australia vs West Indies, Team Announce: पाकिस्तान के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू जमीन पर दो मैचो की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 17 जनवरी एडिलेड ओवल में शुरू होगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है।

मैट रेनशॉ की टीम में वापसी: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ की वापसी हुई है। डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में डेविड वॉर्नर की जगह मैट रेनशॉ की टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा टीम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। मैट रेनशॉ के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैच में 29.32 का औसत के साथ 645 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी नहीं निकला है।

Australia 1

स्टीव स्मिथ बने टीम के कप्तान: टेस्ट के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम को तीन वनडे मैच भी खेलने हैं। वनडे सीरीज के लिए पेट कमिंस को आराम दिया गया है। पेट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने वाले कई खिलाड़ियों को वनडे मुकाबले से आराम दिया गया है।

वनडे सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे- 2 फरवरी, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
दूसरा वनडे- 4 फरवरी, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
तीसरा वनडे- 6 फरवरी, कैनबैरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, मैट रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, मिचल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन ल्योन, मिचल स्टार्क।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+