भारत के खिलाफ टेस्ट में भिड़ने को ऑस्ट्रेलिया तैयार, खत्म करना चाहेगी 19 साल का इंतजार!

ind vs aus test series: बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में मात देने के बाद अब भारत की नजरें ऑस्ट्रेलिया पर है। फरवरी में होने वाली टेस्ट सीरीज को जीतकर भारत WTC के फाइनल में पहुंचना चाहेगा।

ind vs aus test series

ind vs aus test series: ऑस्ट्रेलिया की टीम को फरवरी में भारत आना है। भारत में आकर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बने रहने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। केएल राहुल और रोहित शर्मा से भी इस सीरीज में रनों की उम्मीद होगी।

ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन रहा है शानदार

ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन रहा है शानदार

टेस्ट मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। पहले वेस्टइंडीज और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलया कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जहां रनों का अंबार लगा रहे हैं। वहीं टीम के गेंदबाज विकेटों की झड़ी लगाकर विरोधी टीम की कमर तोड़ रहे हैं। भारत को अपने घरेलू सरजमीं का फायदा जरूर मिल सकता है। लेकिन ऋषभ पंत का टेस्ट सीरीज में नहीं होना टीम की परेशानियों को बढ़ा सकता है।

अभ्यास मैच नहीं खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

अभ्यास मैच नहीं खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारत दौरे पर आने के बाद टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई भी प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक टीम के कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने प्रैक्टिस मैच खेलने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने विदेशी दौरों पर पिछली कुछ सीरीज में अभ्यास मैच नहीं खेलने की रणनीति अपनाई है। वह इस रणनीति के तहत ही आगे बढ़ना चाहेंगे और भारत में प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेंगे।

19 साल का इंतजार खत्म करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया

19 साल का इंतजार खत्म करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया

एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2004-05 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। ऐसे में अब टीम की कोशिश 19 साल के इंतजार को खत्म करने की होगी। भारत में आकर टेस्ट में भारतीय टीम को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड की मजबूत टीमों में गिनी जाती है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर भी ट्रॉफी को बचाने का दबाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+