एशिया कप की लड़ाई के बीच ऑस्ट्रेलिया का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान को अपने देश में खेलने बुलाया

ऑस्ट्रेलिया का घरेलू सीजन दिसम्बर में शुरू होगा। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बाद में वेस्टइंडीज की टीम आएगी।

Australia Team

Australia Cricket Team Schedule: ऑस्ट्रेलिया ने 2023-24 के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा की है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए यह ऐलान किया गया है। महिला टीम दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज को होस्ट करेगी। वहीं पुरुष टीम पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इस साल वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तानी टीम को सबसे पहले होस्ट करेगी। दिसम्बर महीने में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खली जाएगी। पर्थ में 14 दिसम्बर को पहला मैच होगा। इसके बाद हमेशा की तरह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। 7 जनवरी से न्यू ईयर टेस्ट मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

पाकिस्तान की टीम खेलेगी: जनवरी में वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया में आएगी। 17 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। 25 जनवरी को पिंक बॉल टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। गाबा में यह मुकाबला होगा। इसके बाद फरवरी में दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इसके अलावा तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

महिला टीम का कार्यक्रम: महिला टीम का कार्यक्रम थोड़ा जल्दी शुरू हो जाएगा। वेस्टइंडीज की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आएगी। अक्टूबर में दौरा शुरू हो जाएगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद इतने ही वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल जनवरी में भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

दक्षिण अफ़्रीकी टीम खेलेगी: दक्षिण अफ़्रीकी महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पे आएगी। कैनबरा और होबार्ट में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। एक टेस्ट मुकाबला भी खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला होगा।

वनडे वर्ल्ड कप भी होगा: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की पुरुष टीमों के बीच दिसम्बर से मुकाबले शुरू होने के पीछे भी एक बड़ा कारण है। इस साल अक्टूबर में भारतीय सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप होना है। कंगारू टीम वहां व्यस्त रहेगी। इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में देरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+