AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, मैक्सवेल की जगह इस युवा बल्लेबाज को मिला मौका

Australia Squad: ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 सदस्यीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है। टीम में एक बड़ा बदलाव ये किया गया है कि ग्लेन मैक्सवेल को आराम दिया गया है और झाय रिचर्डसन चोट के कारण बाहर हो गए। हालांकि, युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अनकैप्ड स्पीडस्टर जेवियर बार्टलेट को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया है।

फ़्रेज़र-मैकगर्क को ऑस्ट्रेलिया के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में इस सीजन की शुरुआत में मार्श कप में 29 गेंदों में विश्व-रिकॉर्ड शतक लगाया। यही कारण है कि मैक्सवेल की जगह उन्हें बुलाया गया।

Australia

मैक्सवेल को क्या दिया गया आराम?
मौजूदा बिग बैश लीग (BBL) में, फ्रेजर-मैकगर्क मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे हैं, जहां उन्होंने पहला प्रथम श्रेणी शतक बनाया और 158.64 की स्ट्राइक रेट के साथ 257 रन बनाए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, मैक्सवेल को वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I से पहले वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया गया था।

टीम में कौन लेगा डेविड वार्नर की जगह?
डेविड वार्नर के संन्यास के बाद मैट शॉर्ट को ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ओपनिंग करने का मौका मिलने की संभावना है। इस बीच, लांस मॉरिस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं।

ऑल-फॉर्मेट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज- पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड को तीन वनडे मैचों के लिए आराम दिया गया है। टीम में कमिंस की अनुपस्थिति में स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ कैरेबियन के खिलाफ टीम का नेतृत्व करेंगे। इस बीच ऑलराउंडर मिशेल मार्श को भी 50 ओवर की सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

कब शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज क्रमशः ब्रिस्बेन, सिडनी और कैनबरा में 2 फरवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक चलेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, लांस मॉरिस, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+