मार्नस लाबुशेन ने जड़ा लगातार तीसरा टेस्ट शतक, ट्विटर पर फैन्स ने कहा खतरे में डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक के बाद अब दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी शतक जड़ा है।

Marnus Labuschagne Century fans Reactions: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं। कंगारू खिलाड़ी कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पहले मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी और दूसरे मैच के पहले दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। मार्नस लाबुशेन ने लगातार तीन पारियों में शतक जमा दिए हैं। दूसरे टेस्ट के पहले दिन लाबुशेन ने शतकीय पारी खेली। पिछले मैच में उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में शतक जमा दिया था।
एडिलेड में खेले जा रहे इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में लाबुशेन पहले दिन शतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दसवां शतक है। पहले दिन के खेल में लाबुशेन के अलावा ट्रेविस हेड ने भी हाथ दिखाए और शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाज दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद लौटे। लाबुशेन की लगातार शतकीय पारियों को लेकर ट्विटर पर फैन्स की बड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
टेस्ट में नम्बर एक बल्लेबाज हैं लाबुशेन
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट क्रिकेट में आने के बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने निरंतर दमदार प्रदर्शन के बल पर टीम में स्थायी जगह बनाने के अलावा आईसीसी रैंकिंग में भी दबदबा कायम किया है। वह आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी पारी में शतक के बाद उनके रैंकिंग पॉइंट्स और भी ऊपर जाने वाले हैं।
पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल में ही पकड़ मजबूत कर ली। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 330 रनों का बड़ा स्कोर हासिल कर लिया। उस्मान ख्वाजा ने शुरुआत में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 62 रनों की धाकड़ पारी खेली। उनके बाद मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 120 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने भी शतक जड़ते हुए नाबाद 114 रन बनाए।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications