Video: उस्मान ख्वाजा के जबड़े में लगी बाउंसर, मुंह से आया खून और फिर...वीडियो देख लोगों ने मांगी दुआएं
Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिल ह्यूज सबको आज भी याद आते हैं। घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए उनके सिर में गेंद लगी थी और वह बच नहीं पाए थे। उस घटना ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन भी एक ऐसी ही घटना हुई।
उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जब बैटिंग कर रहे थे, उस समय उनके साथ यह घटनाक्रम हुआ। ख्वाजा को भी तेज गेंद लगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज से मिले 26 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी।

उस्मान ख्वाजा को तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की गेंद लगी। एक तेज बाउंसर ख्वाजा के जबड़े पर आकर लग गई। इसके बाद उनको अंदरूनी चोट आई। ख्वाजा के मुंह से उसी समय खून निकल आया। यह चिंता का विषय था। गनीमत रही कि उनका जबड़ा नहीं टूटा, हेलमेट के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि वह लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हेलमेट की वजह से ख्वाजा का जबड़ा बच गया। हालांकि खबरों के अनुसार ख्वाजा अब शायद ऑस्ट्रेलिया के लिए अगले टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इस चोट की वजह से वह बाहर रह सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टेस्ट मैच में कैरेबियाई टीम को आसानी से पराजित कर दिया। विंडीज टीम दूसरी पारी में खेलते हुए महज 120 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद कंगारुओं ने 26 रनों का आसान लक्ष्य हासिल कर लिया।
चोट के बाद ख्वाजा मैदान छोड़कर चले गए और उनको ड्रेसिंग रूम में कॉनक्शन टेस्ट से गुजरना पड़ा। खबरों के अनुसार वह इसमें पास हो गए हैं। चोट की गहराई ज्यादा नहीं होने की खबरें भी सामने आई हैं। बाउंसर जब उनको लगी थी, उस समय हर किसी को चिंता हुई थी। बाद में सब ठीक पाया गया।












Click it and Unblock the Notifications